दिन और रात के पारे में घटता जा रहा है अंतर, तीन दिन में 7 डिग्री सेल्सियस अंतर कम हुआ, शीतलहर थमते ही रात का पारा उछला

मौसम में आए बदलाव के बाद मंगलवार को राजधानी जयपुर में शीतलहर का असर कम रहा। इससे लोगों को सर्द हवाओं से राहत मिली। शीतलहर नहीं चलने के कारण रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं जयपुर में छाए बादलों के चलते दिन के तापमान में कमी आई। सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। इस कारण यहां तेज धूप नहीं खिल सकी। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी नहीं हुई। यहां रात का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस उछल गया, जबकि दिन के पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

रात का पारा चढ़ने और दिन का पारा लुढ़कने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी अंतर कम होता जा रहा है। पिछले तीन दिन में ही 7 डिग्री अंतर घट गया। तीन दिन पहले 20 दिसंबर को इन दोनों तापमान मे 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर था, जो मंगलवार को घटकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग का कहना है कि यहां आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान भी स्थिर रह सकता है।
तारीख अधिकतम न्यूनतम अंतर
20 दिसंबर 27.6 7.6 20.0
21 दिसंबर 26.2 8.8 17.4
22 दिसंबर 24.4 11.0 13.4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The difference in day and night mercury is decreasing, in three days the difference of 7 degree Celsius is reduced, the mercury of night rises as the cold wave stops.


टिप्पणियाँ