शीतलहर से राहत, शाम को बदलता रहा आसमान का रंग, तापमान 7 डिग्री पर, अगले कुछ दिन सर्दी से राहत की उम्मीद
दाेपहर में ऊपरी सतह में हवा का रुख पूर्वी और रात में उत्तरी होने से अब शीतलहर का असर कम हुआ है। इससे दिन व रात के तापमान में फिर बढ़ाेतरी होने लगी है। 10 दिन पहले मावठ के बाद से जिले में ठंड बढ़ी थी। रविवार और सोमवार के तापमान के मुकाबले मंगलवार को तापमान में एक-एक डिग्री की और बढ़ाेतरी हुई। अधिकतम तापमान 28 और न्यनूतम 7 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 5 डिग्री था। मंगलवार काे आसमान में कई रंग देखने को मिले। अधिकतम तापमान 28 से 30 व न्यूनतम 7 से 10 डिग्री तक रहेगा।

ठंड रहेगी, लेकिन शीतलहर से मिलेगी राहत... मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब शीतलहर से राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवा से उत्तर भारत क्षेत्र के मैदानों में शीतलहर का असर रहा था। दो दिन शीतलहर का अनुमान है। अब रात के तापमान में उछाल आएगा। शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन, तापमान 5 डिग्री तक रहने से ठंड का अहसास बना रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ