7.9 डिग्री प. विक्षोभ ने गिरता पारा चढ़ाया

शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान अब बढ़ने लगेगा। वहीं शनिवार को शहर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ गया। जिससे शहर के लोगों को ठिठुरन से काफी राहत मिली। खुली धूप निकलने की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.9 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26.1 सेल्सियस पहुंच गया।

शहर में अलसुबह से ही उत्तर व पूर्वी हवाएं कम हो गई थी। वहीं दिन निकलने के साथ सुहानी धूप निकली। इससे लोगों को ठिठुरन से काफी राहत मिली। वहीं दोपहर में भी तेज धूप थी। इससे शहर का तापमान बढ़ने लगा। वहीं दिन ढलने के बाद भी उत्तर व पूर्व से हवाएं नहीं चलने की वजह से शहर में ठंड का असर कम हो गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय होगा। इससे शहर की तरफ चलने वाली उत्तरी व पूर्वी हवाएं रुक जाएंगी, इस वजह से शहर का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तथा सर्दी से राहत मिलेगी। वहीं अधिकतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोत्तरी की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7.9 degree p Disturbed by falling mercury


टिप्पणियाँ