76 नए राेगी मिले, एक संक्रमित की माैत, अभी भी लाेग नहीं हाे रहे जागरूक

जिलेभर में काेराेना संक्रमिताें का आंकड़ाें दिनाें दिन बढ़ रहा है। सरकार की ओर से रात के कर्फ्यू के बाद भी संक्रमिताें के आंकड़े में कमी नहीं आई है। एक दिन पूर्व जहां 50 से ज्यादा नए मरीज सामने आए थे शनिवार काे 76 नए राेगी मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की माैत भी दर्ज हुई है।

प्रशासन की ओर से काेराेना राेकथाम काे लेकर चलाए जा रहे जागरूक कार्यक्रम के बावजूद भी शहर में कई जगहाें पर काेराेना गाइडलाइन का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रात के समय में भी लगाए गए कर्फ्यू में सख्ती नहीं हाेने के चलते लाेगाें काे सड़काें पर घूमना आम है। दिनाें दिन संक्रमिताें का आंकड़ा बढ़ना चिंता का विषय भी बना हुअ है। इतना ही नहीं सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दाे गज की दूरी व मास्क पहनना अनिवार्य हाेने के बावजूद भी शहर की सड़काें बिना मास्क पहने लाेग घूमते नजर आते हैं।

इसलिए बढ़ रहा आंकड़ा साेशियल डिस्पेंसिंग पालना नहीं : शहर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, किराणा दुकान समेत सभी जगहाें पर साेशियल डिस्टेंसिंग की काेई पालना नहीं हाे पा रहा है। प्रारंभिक ताैर पर दाे गज की दूरी काे लेकर शहर के लगभग सभी दुकानाें के बाहर सफेद गाेले भी बनाए गए थे, लेकिन अब उनमें खड़ा रहकर लाेग सामान नहीं खरीदते है। इधर, जब संक्रमिताें का आंकड़ा कम था, उस समय दुकानदाराें ने दाे गज की दूरी बनाने के लिए दुकानाें पर रस्सियाें से बेरिकेट भी लगाए थे, लेकिन जैसे-जैसे संक्रमिताें व माैताें का आंकड़ा बढ़ा, बेरिकेट भी हट गए। सेनेटाइजर भी दुकानाें से गायब हाे चुके है।

जिले में अब कोरोना के अब 236 एक्टिव केस
जिले में काेराेना के मरीज लगातार बढ़ रहे है। शनिवार काे जिले में काेराेना के 76 नए राेगी मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 11393 पहुंच गया है। प्रदेश स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में शनिवार को कोरोना से एक मौत भी हुई है। साथ कोरोना से मौतों का आंकड़ा 162 पहुंच गया है। शनिवार 76 मरीजों काे स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं अब तक 11156 मरीज स्वस्थ हाेकर घर लाैट चुके है। वर्तमान में जिले में 235 एक्टिव केस अभी भी बाकी है। जिले में शनिवार को 1017 लाेगाें की सैंपलिंग हुई। जिले में अब तक 1 लाख 54 हजार 724 लाेगाें के सैंपल लिए जा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साेजत. ग्रामीण टीम ने कोविड जांच के लिए 83 लाेगाें के सैंपल लिए।


टिप्पणियाँ