एईएन और कनिष्ठ तकनीकी सहायक के हड़ताल पर जाने से गांवों में 70 करोड़ से अधिक के काम प्रभावित

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज में पदस्थापित सहायक अभियंता व कनिष्ठ तकनीकी सहायक मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल कर रहे। इनके हड़ताल पर जाने से कोटा जिले के गांवों में लगभग 70 करोड से अधिक के काम प्रभावित हैं। जिले में पांच पंचायत समितियों में 5 सहायक अभियंता कार्यरत हैं। इनके अलावा ब्लॉक स्तर पर भी कनिष्ठ तकनीकी सहायक सेवाएं देते हैं।

पूरे जिले में लगभग 35 इंजीनियर कार्यरत हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष मितेश नागर ने बताया कि पिछले साल सरकार ने इंजीनियर से लिखित में समझौता किया था, जिसमें प्रमोशन की बात कही थी। लेकिन, अभी तक प्रमोशन नहीं किया गया है। इंजीनियर्स में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जिले के गांव में लगभग 30 से अधिक इंजीनियर कार्यरत हैं।

जो ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों की निगरानी रखते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मनरेगा में होने वाले कार्य प्रभावित हैं।श्रमिकों का समय पर भुगतान भी इंजीनियर की रिपोर्ट पर ही होता है। उन्होंने बताया कि इंजीनियर सभी भी पातेय वेतन पर ही काम कर रहे हैं उनका प्रमोशन ड्यू है। उधर जिला परिषद के सीईओ टीकम चंद बोहरा ने बताया कि इंजीनियरों द्वारा दिया गया मांग पत्र ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ