विद्युत छीजत को कम करने के लिए निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिसे लेकर निगम के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा के निर्देशन में शहर में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अधिषाशी अभियंता रूप सिंह गुर्जर एवं अधिशाषी अभियंता बिजीलेंस आरपीपी सिंह ने नेतृत्व में जिले के बाड़ी, सैंपऊ,राजाखेड़ा उपखंड सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंताओं की टीम गठित कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फीडर बाइज कार्रवाई करते हुए एक दिन में अलग-अलग कॉलोनियों से विद्युत चोरी के 70 मामले पकड़े गए। जिनकी मौके पर अधिकारियों की ओर से जुर्माने की वीसीआर भरी गई।
अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा ने बताया कि शहर में विभिन्न क्षेत्रों में की गई अलग अलग कार्रवाई में 70 वीसीआर भरी गई है जिन पर 22.40 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। वर्मा ने बताया कि जिनकी वीसीआर भरी गई है उन्हें निगम की ओर से जुर्माने की राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे है।
नोटिस में दिए गए समय पर जुर्माना राशि जमा नही कराने वालों के खिलाफ विद्युत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होने बताया कि जिले में विद्युत छीजत को कम करने के लिए निगम की ओर से विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विद्युत निगम की कार्रवाई को देख कई कॉलोनियों में हड़कंप मच गया। अधिशाषी अभियंता रूपसिंह गुर्जर ने बताया शहर में विद्युत छीजत को कम करने के लिए निगम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ