क्रूजर में सवार 7 लोगों की मौत पर परिवहन आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट

चित्तौडगढ़ में निम्बाहेडा-उदयपुर हाइवे स्थित सादुलखेड़ा गांव के पास शनिवार को हुए हादसे की परिवहन शासन सचिव एवं आयुक्त रवि जैन ने चित्तौडगढ़ आरटीओ जगदीश बैरवा से रिपोर्ट तलब की है। जैन ने घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आरटीओ अफसरों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्रूजर ओवरक्राउड थी।

क्षमता से 6 लोग अधिक बैठे हुए थे। यह स्थिति तो तब है जब निम्बाहेड़ा चैक पोस्ट पर 24 घंटे आरटीओ के उड़न दस्ते तैनात रहते हैं। दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर निम्बाहेड़ा चेक पोस्ट से कुछ समय पहले ही निकली थी। इसके बाद भी उड़न दस्ता ने ओवरक्राउड क्रूजर को नहीं रोका। उधर ट्रांसपोर्टरों ने चैक पोस्ट पर तैनात आरटीओ उड़न दस्ता पर वसूली के आरोप लगाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ