जिले में मंगलवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मिले। आंकड़ा 2358 पहुंच गया। सीएमएचओ डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि मंगलवार को 242 कोरोना सेंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 7 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव व 235 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 7 पॉजिटिव केसेज में से 5 पॉजिटिव केस जैसलमेर क्षेत्र व 2 पोकरण क्षेत्र के है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ