7 दिन में 177 मरीज घटे, जयपुर में नए 180 संक्रमित मिले, इनमें एक की मौत

प्रदेश में सोश्यल डिस्टेसिंग की पालना, बाहर निकलने पर मास्क लगाना जैसे कारणों से कोरोना संक्रमण घट रहा है। राजधानी में पिछले सात दिन में 177 मरीज घटना एक सुखद बात है। सात दिन पहले जयपुर में 357 कोरोना मरीज एक दिन में आए थे, सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार नए संक्रमित 180 रह गए हैं। एक मौत हुई है।

वैशाली नगर में सबसे ज्यादा 21, अजमेर रोड़ पर 14 और झोटवाड़ा में 13 मरीज मिले है। मौजूदा स्थिति में आंकड़ों के हिसाब से जयपुर में ही प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे है। वैशाली नगर-21, अजमेर रोड़-14, झोटवाड़ा-13, जगतपुरा-11, मालवीय नगर-10, मानसरोवर. सांगानेर, विद्याधर नगर, बनीपार्क में 9-9, सोडाला-8, शास्त्री नगर-7, प्रताप नगर-6, जवाहर नगर, सी-स्कीम, सिविल लाइंस, ब्रहमपुरी में 5-5, गोपालपुरा-4, गोविन्दगढ़, आगरा रोड़ में 3-3, मुरलीपुरा, चौड़ा रास्ता, बगरु, चांदपोल, आदर्श नगर में 2-2, विराट नगर, टोंक रोड, सिरसी, रामगंज, महेश नगर, चाकसू, लाल कोठी, गांधीनगर, दुर्गापुरा, दूदू, हसनपुरा, जमवारामगढ़, कोटपूतली, जोबनेर में एक-एक संक्रमित मिला है।

कोरोना कैलेंडर

55855 पॉजिटिव मिल चुके हैं अब तक। इनमें से 491 जयपुरवासियों की मौत हो चुकी है। 51369 मरीज रिकवर हुए हैं और इस समय 3995 केस एक्टिव हैं।
7 दिन का ट्रेंड; लगातार कमजोर हो रहा कोरोना
15 दिसंबर357
16 दिसंबर303
17 दिसंबर255
18 दिसंबर265
19 दिसंबर205
20 दिसंबर199
21 दिसंबर180



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
177 patients reduced in 7 days, new 180 infected in Jaipur, one of them died


टिप्पणियाँ