6 जनवरी को लगेगा ऑनलाइन रोजगार मेला

जिला राेजगार कार्यालय मॉडल कॅरिअर सेंटर बांसवाड़ा की ओर से 6 जनवरी को ऑनलाइन रोजगार मेला लगेगा, इसमें रिनालसिस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेटर, डिप्लोमा ट्रेनी, हेल्पर कम ऑपरेटर,वेल्डर, टेक्निकल एवं नाॅन टेक्निकल स्टाफ, मशीन ऑपरेटर आदि विभिन्न पदों पर ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 18 से 30 साल के युवा जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई.-वेल्डर, फिटर, फेव्रीकेटर, पंटर, इलेक्ट्रीशियन, पॉलीटेक्निकल आदि हैं वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए किसी भी आवेदक को रोजगार आॅफिस में आने की आवश्यकता नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ