दिन में ठिठुरन बढ़ी, लेकिन रात का पारा अब भी सामान्य से 6 डिग्री ऊपर

पश्चिमी विक्षाेभ से माैसम का मिजाज ताे बदला, लेकिन कड़ाके की सर्दी जैसा अभी कुछ नहीं है। बीती रात से हल्की सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बीती रात 24 घंटे में 3 डिग्री गिरावट के साथ पारा 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं शनिवार सुबह के दाैरान बादल छाए रहे, हल्की सर्द हवाएं भी चली और अधिकतम पारा 24.4 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। माैसम विभाग के मुताबिक रात्री तापमान 2 से 4 डिग्री गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षाेभ और साइक्लाेनिक सर्कुलेशन का असर

फिलहाल माैसम में जाे बदलाव आया है इसका कारण पंजाब और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय है। इससे बीते एक दिन से कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई और तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन माैसम शुष्क रहेगा और इस दाैरान दिन का तापमान करीब एक डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हाेने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chill increased during the day, but nighttime mercury is still 6 degrees above normal


टिप्पणियाँ