66 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को 2 दिन का रिमांड

मकान मोरगेज रखकर यूको बैंक से मोटी रकम ऋण के रूप में लेकर हड़पने के मामले में एक दिन की रिमांड अवधि पूरी हाेने के बाद कोर्ट ने आरोपी उमेश मित्तल निवासी इंदिरा कॉलोनी जैनमार्शल को मंगलवार को 2 दिन के और रिमांड पर भेज दिया। एसआई और अनुसंधान अधिकारी मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि यूको बैंक रामपुरा शाखा के मुख्य प्रबंधक महेंद्र सिंह ने 17 जुलाई 2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने षड़यंत्र पूर्वक लोन लेकर फ्लैट को पुत्र को दान कर लोन के 66, 89, 941 रुपए हड़प लिए। इस पर आईपीसी की धारा 420, 406 में मुकदमा दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ