अजमेर जिले में गुरुवार काे 65 नए काेराेना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मरीजाें का आंकड़ा देर शाम तक 21 हजार 960 तक पहुंच गया। जेएलएन में उपचार के दाैरान 1 संक्रमित की माैत हो गई। अब तक 472 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि जिले के लिए यह राहतभरी खबर है कि जेएलएन अस्पताल में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।
- 55 मरीजों की हालत गंभीर, ऑक्सीजन पर।
- जेएलएन में कुल 108 काेराेना मरीज भर्ती हैं। इनमें से काेविड वार्ड में 29 मरीज भर्ती हैं।
- सस्पेक्ट वार्ड में 21 भर्ती हैं।
- काेविड वार्ड में 72 पुरुष और 36 महिलाएं भर्ती हैं।
- यहां ऑक्सीजन पर 55, वेंटिलेटर पर 3, बाइपेप पर 28, एनआरबीएम पर 16 मरीज हैं।
- जेएलएन के बने नए वार्ड में 58 निगेटिव मरीज हैं जिनका उपचार चल रहा है।
- जेएलएन में काेविड मरीजों के लिए 347 पलंग आरक्षित हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ