दिसंबर में सीनियर सिटीजंस पर कोरोना सितम 63 में से 44 मौत 60 से अधिक आयु वालाें की

दिसंबर में भले ही काेराेना संक्रमिताें की संख्या कम हाे गई है, लेकिन मौतों का तांडव जारी है। वायरस बुजुर्गों के लिए बेहद घातक सिद्ध हुआ और 70 प्रतिशत मौतें 60 से अधिक उम्र वालों की हुई है। दिसंबर के इन 13 दिनों में 63 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। इनमें से 44 मरीज 60 से अधिक उम्र के थे।

शहर में हर रोज करीब पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। इस माह की कुल मौतों में 78 प्रतिशत पुरुष संक्रमित और 22 प्रतिशत महिलाआें की हुई। कोरोना में हाई रिस्क मानकर 60 साल से अधिक उम्र वाले शहरवासियों की जीवन रक्षा का प्रशासन का दावा हकीकत में नजर नहीं आ रहा है।
मृतकाें में 78% पुरुष व 22% महिलाएं
13 दिनों में हुई 63 माैताें में 14 महिला मरीज थीं। वहीं महामारी ने 49 पुरुषों की जान ले ली। इन मौतों में सबसे युवा माैत 27 साल के युवक की थी। सबसे अधिक उम्र के पुरुष 91 साल के थे।
बुजुर्गों का इस तरह रखें विशेष ख्याल

  • बहुत जरूरी होने पर ही बुजुर्ग व्यक्ति घर से बाहर निकलें।
  • यदि बाहर निकल रहे हैं तो ट्रिपल लेयर मास्क जरूर पहनें।
  • गंभीर बीमारियों से त्रस्त वरिष्ठ बाहर जाना टालें।
  • हाथों को बार-बार धोएं या सेनेटाइज करें।
  • सुबह और शाम की टहलने बाहर ना निकलें, घरों की छत पर या घर में ही टहलें।
  • घर में यदि कोई बीमार है तो बुजुर्ग व्यक्ति उनसे दूरी बनाकर रखें।

संक्रमण से ज्यादा स्वस्थ का आंकड़ा, 13 दिन में 6,000 से अधिक मरीज हुए स्वस्थ, 2,842 संक्रमित भी हुए

218 रोगी और स्वस्थ हुए, 120 नए राेगी, 2 माैत भी

शहर में काेराेना के तेवर कुछ नरम पड़े है। रविवार काे 120 नए राेगी मिले और इससे अधिक 218 ठीक हुए। 2 और संक्रमितों की मौत भी हुए। एम्स में नयापुर के पास लालसागर निवासी प्रेमसिंह भाटी (79) व एमजीएच में कुड़ी भगतासनी निवासी भाेपालसिंह (80) का निधन हुआ। दिसंबर के 13 दिनों में 6,057 रोगी डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि नए रोगी इससे आधे से भी कम 2,842 मिले है। हालांकि मौतों के आंकड़े लगातार भयावह बने हुए हैं। इस माह में पहले ही नए रोगी कम मिले हो, लेकिन 13 दिन में ही 63 संक्रमित दम भी तोड़ चुके हैं। इसलिए कोरोना को कतई हल्के में नहीं लिया जा सकता। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 57,677 पहुंच चुका है। इनमें से 50,888 ठीक हो चुके हैं और 813 मौतें हुई है।
स्थानीय विभाग ने 105 राेगी बताए
स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में रविवार को 105 पॉजिटिव बताए गए। इनमें प्रतापनगर जाेन में 6, शहर परकोटा में 5, उदयमंदिर में 6, महामंदिर में 5, मसूरिया में 7, शास्त्रीनगर मे 8, मधुबन में 10, रेजिडेंसी में 8 व बीजेएस में 7 राेगी मिले। वहीं जिले के बनाड़ (मंडोर) ब्लॉक में 8, सालावास में 7, बिलाड़ा में 2, भोपालगढ़ में 5, ओसियां में 2, बावड़ी में 3, फलाेदी में 7, बाप में 5, शेरगढ़ में 2 व बालेसर में 2 रोगी मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In December, 44 out of 63 deaths on Senior Citizens Corona City were over 60.


टिप्पणियाँ