रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। मामले का आरोपी खुद रेलवे में कर्मचारी है, इसलिए पीड़ित उसके झांसे में आसानी से आ गया। कल्याण कॉलोनी निवासी दौलतराम शर्मा ने बताया कि रेलवे में कर्मचारी कस्बा निवासी गबरु से जान-पहचान थी।
3 साल पहले गबरु ने 10 लाख रुपए में उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। जिसमें 5 लाख पहले और 5 लाख नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। जनवरी 2018 में उससे 5 लाख रूपये ले लिए। पीड़ित ने बताया कि कई माह गुजर जाने के बावजूद नौकरी नहीं लगने पर जब उसने गबरु से अपने पांच लाख रुपए वापस लौटाने को कहा। लेकिन बार-बार तकादा करने के बावजूद गबरु ने पैसे नहीं लौटाए और अंत में मारपीट पर उतारू हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ