रात के कर्फ्यू में कंट्रोल रूम के पास चाेरों ने बाजार में 5 दुकानों के ताले ताेड़ नकदी चुराई, व्यापारियों में राेष

काेराेना महामारी काे लेकर शहर में रात का कर्फ्यू लगा हाेने के बावजूद गत रात चाेराें ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास कमाल का कुआं बाजार स्थित पांच दुकानाें के ताले ताेड़कर नकदी चुरा ली। चाेराें ने तीन दुकानाें से नकदी व अन्य सामान चुराया, जबकि दाे दुकानाें से उनके हाथ कुछ नहीं लगा। वारदात काे लेकर व्यापारियों ने राेष व्यक्त किया है। वारदात में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, ज्वैलरी शाॅप में लाखाें रुपए के चांदी व साेने के जेवरों काे चाेराें ने छूआ तक नहीं, जबकि वहां रखे 4100 रुपए ले गए।


काेतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा एफएसएल टीम भी माैके पर पहुंची और फुट व फिंगर प्रिंट उठाए। व्यापारियों की रिपाेर्ट पर चाेरी का मामला दर्ज कर चाेराें की तलाश में संदिग्ध लाेगाें से पूछताछ की जा रही है। कमाल का कुआं बाजार स्थित एलआर ज्वैलरी शाॅप के संचालक रामनिवास ने बताया कि रात में चाेराें ने उसकी दुकान के चैनल गेट का ताला व कांच का दरवाजा ताेड़कर अंदर प्रवेश किया तथा गल्ले से 4100 रुपए व 2 चांदी के सिक्के चुरा लिए। नकदी व दाे सिक्काें के अलावा चाेराें ने दूसरे सामान काे छुआ ही नहीं।

ज्वैलरी शाॅप के बाद चाेराें ने श्रीलाल की श्री बाेल्ट एंड एग्रीकल्चर शाॅप के ताले ताेड़कर नाली में फेंक दिए तथा वहां से 1400 रुपए चुरा लिए। चाेराें ने पास ही सुरेशकुमार टूल्स एंड एंप्लाइंस शाॅप के भी ताले ताेड़ करीब 300 रुपए चुराए। इसके पास ही स्थित डाड बंधु शाॅप के शटर काे अंट लगाया, लेकिन ताला मजबूत हाेने से चाेर अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद चाेराें ने पास ही स्थित सदर बाजार स्थित खेमका ज्वैलर्स के ताले ताेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हाे सके।

वारदात काे अंजाम देने से पहले चाेराें ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, जिससे उसमें काेई कैद नहीं हाे सका। सुबह दुकान खाेलने पहुंचे व्यापारियों काे एक के बाद एक पांच दुकानाें काे निशाना बनाने की जानकारी हुई ताे वे आक्राेशित हाे गए तथा घटना की जानकारी काेतवाली में दी। पुलिस माैके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर चाेराें का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the night curfew, near the control room, the cheers stole cash from locks of 5 shops in the market;


टिप्पणियाँ