सूर्यनगरी शीतलहर की पूरी तरह चपेट में है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। उत्तरी पूर्वी हवाओं से न्यूनतम पारा 2 डिग्री लुढ़का। वहीं दिन में अच्छी धूप निकलने से अधिकतम पारे में 2.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अलसुबह से उत्तर पूर्वी हवाएं चलना शुरू हो गई थी। दोपहर में धूप तेज हुई। शाम के बाद भी उत्तर पूर्वी हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक शहर में ठिठुरन का असर बरकरार रहेगा।
तीन वर्षों में बढ़ी सर्दी का असर
शहर में तीन सालों से सर्दी का असर बढ़ रहा है। दिसंबर का औसत तापमान 10.7 डिग्री है। तीन सालों से न्यूनतम पारा 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया। दिसंबर का सबसे कम तापमान 29 दिसंबर 1973 को 1.7 डिग्री था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ