उदयपुर में रविवार को 55 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 29 शहरी और 26 ग्रामीण क्षेत्र के शामिल हैं। राहत की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। वैसे कोरोना अब तक उदयपुर में 188 संक्रमितों की जान ले चुका है। वहीं अब काेराेना के कुल राेगियाें की संख्या 11 हजार 170 हाे गई है। इनमें से 10 हजार 841 रोगी रिकवर हो चुके हैं। अब 364 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें से 193 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
जबकि शेष 171 गंभीर संक्रमित ईएसआईसी सहित विभिन्न कोविड हॉस्पिटलों में भर्ती हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि सोमवार को आठ वॉरियर भी संक्रमित निकले। इनमें ओटीसी सी स्कीम निवासी 57 वर्षीय चिकित्सक, पार्श्वनाथ नगर निवासी 52 वर्षीय चिकित्सक, भूपालपुरा निवासी 53 वर्षीय चिकित्सक, नागदा मंदिर के पास चुंगी नाका सलूंबर निवासी 39 वर्षीय एएनएम, धाउजी की बावड़ी रकमपुरा निवासी 44 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, देवाली नीमचखेड़ा निवासी 56 वर्षीय शिक्षक, साईं बाबा मंदिर के पास में 42 शिक्षक, नाकोड़ा कॉम्पलेक्स निवासी 44 वर्षीय शिक्षक शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ