पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्याें के तीसरे चरण में मसूदा और जवाजा पंचायत समितियाें के 38 वार्डाें के लिए मतदान हुआ। दाेनाें पंचायत समितियाें में मतदान के लिए कुल 416 मतदान केंद्र और एक सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर मतदान शुरू हुआ लेकिन मतदान की गति बेहद धीमी रही।
सुबह दस बजे तक दाेनाें पंचायत समितियाें में कुल 8.9 फीसदी मतदान हुआ। दाेपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 40.66 फीसदी पर ही पहुंच सका। इसके बाद के एक घंटे में पांच फीसदी मतदान हुआ। फाइनल वाेटिंग प्रतिशत 53.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। मतदान प्रतिशत कम हाेने से भाजपा ने प्रशासन पर लापरवाही का आराेप लगाया है। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने मतदान कम हाेने पर इसे दाल में काला करार दिया है।
जवाजा और मसूदा पंचायत समिति में हैं 19-19 वार्ड, मतदान का अगला चरण 5 को
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक अजमेर जिले में तीसरे चरण में जवाजा के 19 वार्डों में 46 ग्राम पंचायतों के लिए 206 मतदान केंद्र बनाए गए। इसी तरह मसूदा पंचायत समिति के 19 वार्डों में 40 ग्राम पंचायतों के लिए 210 मतदान केंद्र और एक सहायक मतदान केंद्र बनाया गया था। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक दाेनाें पंचायत समितियाें के सभी बूथाें पर शांतिपूर्वक मतदान हुअा है। तीन चरणाें के चुनाव हाेने के बाद अब चाैथे चरण का चुनाव 5 दिसंबर काे हाेगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
सुबह दस बजे तक 8.9 फीसदी मतदान
खास बात यह है कि दाे चरणाें में उत्साहपूर्वक मतदान हाेने के बाद तीसरे चरण में मतदान धीमी गति के साथ कम हुआ है। सुबह दस बजे तक मतदान प्रतिशत 8.9 फीसदी, दाेपहर 12 बजे तक 22.61 प्रतिशत, दाेपहर तीन बजे तक मतदान 40.66 फीसदी और शाम पांच बजे तक मतदान 45.62 फीसदी मतदान हुआ। यानी इस दस दाैरान महज पांच फीसदी के आसपास ही मतदान हुआ। हालांकि फाइनल वाेटिंग प्रतिशत 53.95 रहा।
डेढ़ लाख ने ही डाले वाेट
दाेनाें पंचायत समितियाें में कुल वाेटराें की संख्या 2 लाख 89 हजार 854 है। इनमें मसूदा पंचायत समिति में 1 लाख 40 हजार 580 और जवाजा पंचायत समिति में 1 लाख 49 हजार 374 मतदाता हैं। इन 2 लाख 89 हजार 854 मतदाताओं में से कुल 1 लाख 52 हजार 606 मतदाताओं ने ही अपने वाेट का उपयाेग किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ