जाखड़ व सारण ने आरोग्य भवन के लिए 51-51 लाख की घोषणा की

भोलाराम नगर में साधक नारायणराम, बद्रीराम व रामस्वरूप जाखड़ के निवास पर चुन्नीदेवी-गणेशराम जाखड़ की 22वीं बरसी पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम हुआ। रामधाम खेड़ापा के आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज व भोलाराम महाराज देवरीधाम के महंत रमैयादास महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह में खेजड़ा महंत पांचाराम महाराज, महंत रामप्रसाद, महंत अमृतदास, महंत मांगूदास, रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी गोविंदराम शास्त्री, संत रामदास शास्त्री, कबीर आश्रम लवारी महंत श्रीराम महाराज, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नीदेवी गोदारा, पूर्व प्रधान शैलाराम सारण, राजेश जाखड़, प्रकाश बेनीवाल, महेंद्र जाखड़, महेश जाखड़ आदि मौजूद थे। इससे पूर्व आगंतुक संतों का बधावणा हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जाट समाज की ओर से करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से जोधपुर में एम्स के सामने बन रहे आरोग्य भवन के लिए पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ तथा लूणी के पूर्व प्रधान शैलाराम सारण ने 51-51 लाख रुपए देने की घोषणा की।
संतों ने नशा मुक्ति का दिलाया संकल्प
इस मौके ंसत्संग को संबोधित करते हुए आचार्य पुरुषोत्तमदास महाराज ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। माता पिता के चरणों मे ही चारों धाम है। कलयुग में तो संसार सागर से पार उतारने के लिए एकमात्र भगवान का ही नाम ही नोका है। खेजड़ा महंत पांचाराम महाराज ने कहा कि अहंकार रहित मानव अपने श्रेष्ठ पद को पाता है।

देवरी धाम के महंत रमैयादास ने नशे रूपी बुराई को त्यागने व नववर्ष से हर रोज गोमाता की सेवा करने के लिए सबसे पहले सुबह उठते ही गाय को एक रोटी देने का आह्वान भी किया। इस दौरान युवाओं ने भी अपनी आमदनी कर 10% हर साल गायों की सेवा में लगाने का संकल्प लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jakhar and Saran announced 51-51 lakhs for Arogya Bhavan


टिप्पणियाँ