हाउसिंग बाेर्ड ने अब मानसराेवर स्थित भृगु अपार्टमेंट के फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस में भी 50 प्रतिशत छूट दे दी है। पहले इन आवासाें की रिजर्व प्राइस 75 लाख 92 हजार 600 रुपए थी, जाे अब छूट के बाद 37 लाख 96 हजार 300 रुपए ही रह गई है। इसी रिजर्व प्राइस से बंद बाेली शुरु हाेगी, जाे खरीददार सबसे ज्यादा बिड राशि भरेगा उसे ही आवास आवंटन किया जाएगा।
छूट में शामिल सभी 31 फ्लैट 2-बीएचके साइज के है, इनकाे बुधवार नीलामी उत्सव के तहत इनका बेचान किया जाएगा। इनकी बंद बोली 16 दिसम्बर से शुरू हाेगा। आवास आवंटन के बाद 13 वर्षाें की 156 किश्ताें के हिसाब से इनकी राशि का भुगतान लिया जाएगा। इसी के साथ जवाहर नगर स्थित 1बीएचके के 2 फ्लैट व डूप्लेक्स आवास को भी 25 प्रतिशत छूट में शामिल कर लिया गया है।
25% छूट के प्रताप नगर में
गाेदावरी अपार्टमेंट में 4 2बीएचके, गाेमती में 86 2-बीएचके, गंगा अपार्टमेंट में 3बीएचके के 9 फ्लैट और प्रताप अपार्टमेंट में 3बीएचके के 70 फ्लैटस की रिजर्व प्राइस में 25 प्रतिशत छूट है।
50% छूट के प्रताप नगर में
प्रताप अपार्टमेंट में 1-बीएचके साइज के 173 फ्लैट, 2-बीएचके साइज के 15 और 3-बीएचके साइज के 5 फ्लैट है। इनकी रिजर्व प्राइस में 50% छूट है |
फ्लैटों की दरें अधिक होने का फीडबैक था
हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने बताया प्रथम चरण के ई ऑक्शन के बाद जिन आवासों के मामले में कीमत अधिक होने का फीडबैक प्राप्त हो रहा था, उनकी दरों में अब और कमी की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ