कचरा प्रबंधन के लिए 50 गांवों की तैयार हो रही डीपीआर

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से चयनित 5-5 गांव को ओडीएफ प्लस गांव के रूप में विकसित करने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेंदर सिंह राठौर ने बैठक ली। बैठक में चयनित गांव के ठोस एवं कचरा प्रबंधन की डीपीआर, पीपीटी, केएमएल फाइल, गांव के स्वच्छता मैप को लेकर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण किया गया।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाली गतिविधियों को लेकर सीईओ राठौड़ ने डीपीआर में रही कमियों को पूरा करने आवश्यक निर्देश प्रदान किए। बैठक में विकास अधिकारी रघुवीर मीणा, फिरोज खां, महेश कुमार, जिला समन्वयक चन्द्रेश मोदी, समन्वयक आईईसी महेश जोशी, मास्टर ट्रेनर रामलाल मीणा, सकुर खां, ब्लॉक समन्वयक एवं चयनित गांवों के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

पांच-पांच पंचायतों का किया है चयन : जिले की हर पंचायत समिति से पांच-पांच ग्राम पंचायत का चयन किया गया है। इसकी डीपीआर तैयार करने का काम किया जा रहा है। गली मोहल्ले में चिन्हित जगह पर लाल व नीले रंग के कचरा पात्र लगाए जाएंगे। स्वच्छता को लेकर बच्चों व युवाओं के बीच निबंध व खेल प्रतियोगिता कराना भी आने वाले समय में कार्यक्रम में शामिल हो सकता है।

तरल व ठोस कचरे को अलग अलग कर उसको उपयोगी बनाने की कवायद होगी। जगह जगह पर कूडे के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे। पंचायत में एक स्थान पर कूडाघर बनेंगे। जहां से कर्मचारी कूडा उठाएंगे और निस्तारण करेंगे। जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। स्वच्छता को प्र​त्येक व्यक्ति की आदत में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक में चयनित गांवों के ग्राम विकास अधिकारी व अन्य कार्मिक।


टिप्पणियाँ