जिला प्रशासन ने अब शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन की पालना न करने पर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को कनवास में एक शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया।
कनवास एसडीएम राजेश डागा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पूर्व सरपंच नवल मीणा के परिवार में विवाह समारोह में उपस्थित लोगों को बिना मास्क एवं सामाजिक दूरी की पालना नहीं करने पर 5 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्होंने विवाह में उपस्थित सभी जनों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी की पालना के लिए पाबंद किया। विवाह समारोह की वीडियोग्राफी करवाने के लिए आयोजकों को पाबंद किया।
मास्क न पहनने पर 14 जनों से 7 हजार का जुर्माना वसूला: नगर निगम कोटा उत्तर ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 14 लोगों पर जुर्माना किया है। उत्तर के स्वास्थ्य अधिकारी सतीश मीना ने बताया कि नगर निगम की टीमों द्वारा पिछले दो दिनों में नयापुरा व स्टेशन क्षेत्र के बाजारों में 14 लोगों के मास्क न पहनने पर चालान किए। इन लाेगाें से 7 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
ग्राम विकास अधिकारी पर भी जुर्माना
जिला परिषद सीईओ टीकमचन्द बोहरा ने बुधवार को ग्राम पंचायत गंदीफली का निरीक्षण किया। इस दाैरान वीडीओ सीमा द्वारा मास्क नहीं लगाए रखने पर सीईओ ने उन पर 200 रुपए जुर्माना लगाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ