एमजी अस्पताल के डाॅक्टराें की टीम ने शनिवार काे एक व्यक्ति के गले में फंसी हड्डी काे डेढ़ घंटे लंबे ऑपरेशन से निकाल लिया। हड्डी भाेजन नली में फंस गई थी, इसलिए युवक को सांस लेने में तकलीफ हाे रही थी। शहर के यादव माेहल्ला निवासी 40 वर्षीय ईश्वर यादव के गले में शनिवार काे खाना खाते वक्त 5 सेंटीमीटर लंबी और 2 सेंटी मीटर चाैड़ी हड्डी गले में फंस गई।
जिससे ईश्वर काे दर्द उठने लगा और सांस लेने में परेशानी हाेने लगी। दम घुटने पर परिजन ईश्वर काे लेकर सुबह 10 बजे एमजी अस्पताल लेकर आए। यहां ईएनटी विशेषज्ञ और कैंसर सर्जन डाॅ. सुरेश यादव ने ईश्वर की जांच की। एक्सरे में गले में फंसी हड्डी साफ दिखाई दी। आखिर शाम 5:30 बजे डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने डेढ़ घंटे लंबे चले ऑपरेशन के बाद हड्डी गले से बाहर निकाल ली।
इस टीम में डाॅ. सुरेश यादव के अलावा एनेस्थेसियाेलाॅजिस्ट डाॅ. याेगेश, डाॅ. गंगाराम चाैधरी, नर्सिंग स्टाफ हर्षित, लालाराम शामिल रहे। डाॅ. सुरेश बताते है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर अनुभवी विशेषज्ञों की टीम हाेने पर हमें पूरा भराेसा था कि हम इस ऑपरेशन काे सफलतापूर्वक कर सकते है। हमें पता था कि अगर परिजन ईश्वर काे बाहर ले जाते ताे शायद 40 से 50 हजार या इससे भी ज्यादा खर्चा हाे सकता था लेकिन परिजनों काे भराेसे में लिया और निशुल्क सफल ऑपरेशन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ