सिद्धनाथ पहाड़ी से कायलाना 6लेक तक की सड़क के दोनों ओर 1001 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए मॉनिंग वॉक पर आने वाले लोगों ने पहल कर सड़क के दोनों ओर उगी कंटीली झाड़ियों को हटाया। अभी 200 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जा रही है। इन्हें पानी देना, खाद देना और ट्री-गार्ड लगाकर सुरक्षित रखने का प्रयास भी किया जाएगा।
दरअसल सिद्धनाथ से कायलाना तक की खूबसूरत सड़क पर कंटीली झाड़ियां वाहन चालकों को परेशानी डाल देती थी। मॉनिंग वॉक पर घूमने आने वालों ने पहल कर कुछ माह पूर्व सिद्धनाथ से झाड़ियां हटानी शुरू की। हर दिन सुबह दो घंटे मॉनिंग वॉक के पश्चात ये लोग श्रमदान करते हैं, ताकि इस सड़क की खूबसूरती को बरकरार रखा जा सके। ग्रुप में इकबाल सौदागर, अनिल इसरानी, योगेश बिड़ला, नरेंद्रसिंह जोधा, हर्षिता राठौड़, नरेश गिरी, मुकेश, डॉ. जयकुमार, महेंद्र छाजेड़, करणसिंह राठौड़, विजेंद्र आदि शामिल हैं।
5.30 किलोमीटर तक की सड़क से हटाई झाड़ियां
ग्रुप के इकबाल ने बताया कि शुरुआत तो कुछ लोगों ने की, बाद में लोग जुड़ते गए। कुछ ही माह में सभी ने श्रमदान कर झाड़ियां हटा दीं, ताकि यहां से गुजरने वालों को परेशानी न हो। रात में अंधेरा होने से इन झाड़ियों से अधिक परेशानी होती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ