शीतलहर से एक दिन में पारा 4 डिग्री गिरा, दोपहर में धूप भी रही बेअसर

जिले में मौसम का मिजाज बदलने से रविवार सुबह शीतलहर शुरू हो गई। दोपहर तक सर्द हवाओं ने ठिठुराया। एक दिन में पारा 4 डिग्री गिरावट के साथ 24 पर पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आगामी दो दिनों में शीतलहर के साथ सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से तापमान गिरना शुरू होगा।

इस दौरान तेज हवा चलने का अनुमान है। तेज हवा के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 72 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों में 27-28 दिसंबर को सक्रिय होने की संभावना है। इससे राजस्थान में बारिश की संभावना काफी कम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury dropped by 4 degrees in one day due to cold wave, even in the afternoon sun was ineffective


टिप्पणियाँ