लांबा के राजस्व गांव नालवा के झुंझार महाराज खेल मैदान में शुक्रवार को नालवा प्रीमियम लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लालपुर व नैशल के बीच हुआ। जिसमें लालपुर की टीम चार रन से विजयी रही। आयोजकों ने बताया कि पहले खेलते हुए लालपुर की टीम ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 64 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नेशनल की टीम 10 ओवर में 62 रन बनाकर आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार लालपुर के अजय कुमार को मिला। जिन्होंने 17 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 64 टीम के खिलाड़ी शामिल होंगे। विजेता टीम को 31 हजार रुपए व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि चिड़ावा प्रधान इंद्रा डूडी थी।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में कार्य करने के साथ खेल मैदान में ट्रैक व चार दीवारी का निर्माण करवाने की घोषणा की। अध्यक्षता लांबा सरपंच कृष्णा देवी ने की। दोनों अतिथियों ने प्रतियोगिता के लिए 11-11 हजार रुपए भेंट किए। विशिष्ट अतिथि के रुप में सहिराम डूडी व उप सरपंच सरिता देवी मौजूद थी। इस अवसर पर पटवारी फूलसिंह, देवकरण गोदारा, शीशपाल गोदारा, सुगणाराम, सुनील चौधरी, मजीद खान, केशर देव, महेंद्र स्वामी, सुभाष, प्रवीण आदि मौजूद थे।
बोला की ढाणी स्थित बालाजी मंदिर के पास खेल मैदान में बोला प्रीमियम लीग शुरू हुई। मुख्य अतिथि मंड्रेला सरपंच कुलदीप सिंह शेखावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जाखोड़ा व पीपल का बास की टीम के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जाखोड़ा की टीम ने निर्धारित ओवर में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पीपल का बास की टीम एक गेंद रहते मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार राहुल को दिया गया।
जिन्होंने 16 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए। जबकि दूसरा मैच मनफरा व दिलावरपुरा की टीम के बीच खेला गया। दिलावरपुरा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मनफरा की टीम ने दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ