एमटी-4 बाघिन के पैर में फिर परेशानी, लंगड़ाकर चल रही है

मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की लाइफ लाइन बाघिन एमटी-4 के अगले बाएं पैर में फिर परेशानी हो रही है। वह लंगड़ाहट कर चल रही है। बाघिन के हैल्थ काे लेकर रिजर्व प्रशासन की ओर से स्थिति क्लीयर नहीं हाे पा रही है। करीब सवा दाे महीने से बाघिन के बाएं पैर में मांस फटने के ट्रीटमेंट के बाद 6 अक्टूबर से रिजर्व के 28 हैक्टेयर के साॅफ्ट एनक्लाेजर में रिलीज किया था। अभी हार्ड रिलीज नहीं किया है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एमएल मीना ने बताया कि बाघिन स्वस्थ है और शिकार कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ