शादी में दूल्हा और चुनाव के बीच एक और नेता संक्रमित, सावधान हो जाओ.... जिले में 49 नए मरीज मिले

शादी-ब्याह, गमी और चुनावों में सोशल डिस्टेसिंग तोड़कर लापरवाही दिखा रहे लोगों को सावधान होने की जरूरत है। जिले में अब ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं, जब इनसे जुड़े लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मरीज सामने आए। संक्रमण प्रसार में कई दिन से पंचायतराज चुनाव, शादी और गमी जैसे कार्यक्रमों का असर आना भी शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर निम्बाहेड़ा निवासी 31 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। उसकी 30 नवंबर को भीलवाड़ा जिले में शादी के बाद अगले दिन निम्बाहेड़ा में रिसेप्शन था। इससे पहले ही दूल्हा दुल्हन को बुखार की शिकायत हुई तो दोनों को स्टेज पर भी नहीं बुलाया गया। दूल्हे ने उसी समय सैंपल दिया तो बुधवार को पॉजीटिव आया।

डाॅक्टरों के अनुसार गत दो दिन में आए नए मरीजों की कांट्रैक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री में ऐसे कई नाम आए, जो किसी शादी या गमी जैसे सामाजिक कार्यक्रम में शामिल थे। शहर में एक गमी के बाद परिवार की दो महिलाएं संक्रमित मिली। मंगलवार रात कनेरा निवासी निम्बाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। जो कई दिन से पंचायतराज चुनाव प्रचार व पार्टी बैठकों में सक्रिय थे। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के बीच ही जिले में मंत्री, सांसद, जिला प्रभारी व पर्यवेक्षक के अलावा दो जिप उम्मीदवार तक पॉजीटिव मिल चुके थे। भाजपा जिला प्रभारी पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी का तो दुखद निधन तक हो गया। इसके बावजूद चुनाव प्रचार में नेता व उम्मीदवार निर्धारित से कहीं अधिक संख्या में भीड़ को संबोधित कर रहे हैं।

निजी अस्पताल संचालक पिता-पुत्र सहित शहरी क्षेत्र में 25 नए कोरोना पॉजिटिव
बुधवार दोपहर समाप्त 24 घंटे में जो 49 नए कोरोना मरीज मिले,उनमें से करीब 25 चित्तौड़गढ़ शहर या इसके आसपास के है। या बाहर से यहां किसी कार्यक्रम या काम से आए हुए थे और बीमार होने पर जांच कराई। संक्रमितों में सेतु मार्ग स्थित पर्ल निजी चिकित्सालय संचालक डाॅक्टर व उनके पिता और सेंती निवासी एक ही परिवार के पांच जने शामिल हैं। शहर के प्रतापनगर, श्रीराम काॅलोनी, सुभाष काॅलोनी, पन्नाधाय काॅलोनी, महेश नगर, कुंभानगर, रेलवे काॅलोनी, अग्रसेन नगर, बापूनगर में भी पॉजिटिव आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Between bride and groom in marriage, another leader gets infected, beware .... 49 new patients found in district


टिप्पणियाँ