बिजली चोरी की शिकायत मिलते ही 48 घंटे में होगी कार्रवाई

जोधपुर डिस्कॉम में लोसेज को कम करने के लिए बिजली चोरी की शिकायत मिलते ही 48 घंटे में कार्रवाई होगी। इसके लिए सतर्कता गतिविधियों में ज्यादा तेजी लाते हुए फीडर इंचार्ज से लेकर एसई तक की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। डिस्कॉम एमडी अविनाश सिंघवी ने निर्देश दिए कि फीडर इंचार्ज और जेईएन बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर उसी दिन जांच कर कॉल सेंटर में उसे दर्ज करवाएंगे। कॉल सेंटर एईएन शिकायतों को विजिलेंस ऑफिस को भेजेंगे। विजिलेंस अफसर संबंधित एक्सईएन और एईएन को भेजेंगे। एसई (विजिलेंस) सतर्कता अधिकारियों द्वारा क्षेत्र से अवैध ट्रांसफॉर्मर उठाने के लिए कार्यक्रम को चाक-चौबंद करेंगे और उनकी अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। एईएन शिकायतों के पंजीकरण के 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ