465 नए संक्रमित मिले, चार मौतों के साथ मृतक संख्या 463 हो गए हैं

कोविड के हॉट स्पॉट बन चुकी जगहों पर ही अधिक केस आ रहे हैं। मंगलवार को 465 केस आए। कुल पॉजिटिव 52133 हो गए हैं और चार मौतों के साथ मृतक संख्या 463 हो गए हैं। मानसरोवर में 34, झोटवाड़ा और सोढ़ाला में 29-29, वैशाली में 21 केस सामने आए हैं।

अजमेर रोड और जगतपुरा में 19-19, आदर्श नगर 17, मालवीय नगर और शास्त्री नगर में 16-16, सीतापुरा और विद्याधर नगर में 15-15, प्रताप नगर, जोबनेर, जवाहर नगर, सी-स्कीम, लालकोठी में 9-9, सिविल लाइन और फुलेरा में 8-8, गोपालपुरा, ब्रह्मपुरी, चांदपोल और चौड़ा रास्ता में 7-7, बजाज नगर में 6, बस्सी, बगरू में 5-5, सीकर रोड और चाकसू में 4-4, सिरसी, लूनियवास, जामडोली, अंबावाड़ी में 3-3, गलता गेट, जेएलएन मार्ग, जोहरी बाजार, किशनपोल, लालकोठी, एमआई रोड, रेनवाल, सांभर में 2-2, सीतापुरा, फागी, भांकरोटा, एसएमएस, शाहपुरा, रामंज, राजापार्क, पुरानी बस्ती, भांकरोटा, अजमेरी गेट में 1-1 केस सामने आया है।
आखिर हॉट स्पॉट पर कम क्यों नहीं
पिछले डेढ़ महीने से मानसरोवर, झोटवाड़ा, मालवीय नगर और सोढ़ाला, वैशाली नगर में ही सबसे अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं। इन जगहों पर प्रशासन की ओर से कोई कंट्रोलिंग नहीं होने से केस कम ही नहीं हो पा रहे हैं।

केस कम नहीं होने के पीछे की वजह यह भी है कि इन जगहों पर काफी अधिक वर्कर्स रहते हैं और वे नियमों का पालन नहीं करते हैं। यहां तक कि किसी के पॉजिटिव आने के बाद भी वे नियमों का पालन नहीं करते। ऐसे में प्रशासन को ऐसे लोगों पर विशेष नजर रख कर सख्ती करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
465 newly infected, four dead with 463 dead


टिप्पणियाँ