अस्पताल में रक्त की कमी को पूरा करने में सामाजिक संगठन लगे हुए हैं। शहर में दो रक्तदान शिविरों में रविवार को 411 युवाओं ने रक्तदान किया। बकरा मंडी रोड स्थित नगर निगम स्टेट गैराज के पास स्थित द रॉयल ग्रुप व ऑल इंडिया उलिमा बोर्ड की ओर से आयोजित शिविर में 300 युवाओं ने रक्तदान किया।
रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष वसीम अख्तर व नौशाद अंसारी ने बताया कि शिविर में वारिस अली, रफीक, मोहम्मद सलीम, खुर्शीद अहमद, सलुदीन, नफीसा, नसीर, शाकिर खान, रफीक अंसारी, विक्रमसिंह, रऊफ खान मेहर, शाहबुदीन खान, इरफान बेली, जफर खान, हाजी हमीम बख्श, रियाज खान, चांद खान, वसीम अकरम, साजिद भाटी, तौसिफ भाटी, शाहिद भाटी, असलम चौहान, अली चौहान, निगर खान, सोहेल देवड़ा, बिलाल भाटी, सोनू कायमखानी ने सहयोग किया।
जीनगर समाज के संतों की स्मृति में 111 युवाओं ने ब्लड दिया
जीनगर समाज के संत पोकरदास और उनकी पत्नी लिखमा माजीसा के एक साथ समाधि लेने के 185 वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित शिविर में 111 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर जीनगर समाज अधिकारी कर्मचारी संघ, जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति, बाबा रामदेव जीनगर विकास समिति, जीनगर इंजीनियरिंग स्टूडेंट एसोसिएशन एवं एक प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
प्रताप नगर संजय गांधी कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में शिविर हुआ। निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. धनपतराज गुर्जर, पार्षद भरत आसेरी, प्रदीप पंवार के साथ टीकमदास चौहान, जीएल पंवार, विद्याप्रकाश खीची, सुनील सांखला, विनोद चौहान, राहुल सोनगरा व उनकी टीम ने सहयोग किया। संचालन जेडी चौहान ने किया।
एमजीएच में पांच लोगों ने किया प्लाज्मा दान
जनमंगल संस्थान के तत्वावधान में महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित शिविर में 5 लाेगों ने प्लाज्मा दान किया। संस्थान के सचिव सुरेश डोसी और अध्यक्ष अनार यादव ने बताया कि प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा विश्नोइयान नंदकिशोर यादव, सहायक अभियंता रेलवे रवींद्र प्रजापत, समाजसेवी महेंद्र टाटिया, जयकिशन जसमतिया, किशोर हरवानी ने प्लाज्मा दान किया।
राजीव भंसाली, प्रिंस बालड, लोकेश ने रक्तदान किया। एमजीएच अधीक्षक डाॅ. राजश्री बेहरा, नारायणसिंह, रेखा चौधरी, चांदनी सोलंकी, अभिषेक टाक ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर विनोद आचार्य, हेमंत शर्मा, नरेंद्र डोसी, रिया, कपिल गहलोत, शैलेंद्र लूणावत ने सहयोग किया।
एमडीएमएच में रक्तवीरों ने प्लाज्मा दान किया
लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से रविवार को एमडीएम अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करवाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत गौड़ व कैलाश जैन ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती मरीज गोपाराम को रक्तवीर मनीष ने एमडीएम अस्पताल जाकर प्लाज्मा दान किया। सचिव रवि तिवाड़ी व मुकेश शर्मा ने बताया कि जरूरतमंद को प्लाज्मा उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ