गोगुंदा स्कूल में 40% बच्चे ही ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े, 60% का मांगा हिसाब, बेहतरीन व्यवस्थाओं पर बड़गांव स्कूल की तारीफ
राज्य सरकार के स्माइल प्रोजेक्ट के तहत स्कूलाें में चल रही ऑनलाइन शिक्षा औैर स्कूलाें की व्यवस्था के निरीक्षण के तहत एससीईआरटी निदेशक प्रियंका जाेधावत ने बुधवार काे चार स्कूलाें में जांच की ताे कई जगह खामियां ताे कई स्कूलाें में बेहतरीन व्यवस्थाएं मिली। गोगुंदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दाैरान की स्थिति काफी खराब मिली। इस पर एससीईआरटी निदेशक ने फटकार लगाई। वहीं सीबीईओ अंबालाल खटीक काे बुलाकर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। यहां स्कूल में ऑनलाइन शिक्षा में 40 फीसदी बच्चाें की ही माॅनिटरिंग हाे रही हैं। जाे कि दूसरे स्कूलाें से काफी कम मिली। इस पर बाकी 60 फीसदी बच्चे अभी भी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़ नहीं पाए हैं।
संस्था प्रधान औैर स्टाफ काे भी आगे हालत ठीक करने काे कहा। इसके बाद महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बडगांव औैर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थूर में निरीक्षण के दाैरान स्थिति ठीक मिली। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय थूर में निरीक्षण के दाैरान सुधार करने का निर्देश दिए। बता दे कि एससीईआरटी निदेशक प्रियंका जाेधावत काे प्राेजेक्ट के तहत उदयपुर और सिराेही का प्रभारी बनाया है। इनकाे 7 से 11 दिसंबर तक 10 स्कूलाें में व्यवस्थाओं काे देखना हैं।
1. बड़गांव : महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में निरीक्षण के दाैरान सभी बच्चे ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ रहे थे। रिकाॅर्ड भी व्यवस्थित मिले। इस पर स्कूल काे प्रियंका जाेधावत ने सराहा। लेकिन यहां अगस्त से राशन वितरण नहीं हाेने की समस्या जरूर सामने आई। इसी सीडीईओ काे बुलाकर समय पर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। यहां स्माइल प्राेजेक्ट के तहत सभी बच्चे जुड़े हुए थे।
2. थूर : राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रिकाॅर्ड प्राेपर था। बच्चे ऑनलाइन क्लासेज से भी जुड़े हुए मिले। हिंदी मीडियम में श्रेष्ठ स्कूल की बात कही। साथ ही बालिका स्कूल के निरीक्षण में ऑनलाइन क्लासेज के दाैरान वीडियाे में क्वालिटी नहीं आ रही थी। इस पर इसे सु़धारने के निर्देश दिए। यहां सबकुछ ठीक रहा।
3. गोगुंदा : यहां खूब अव्यवस्थाएं मिली। न ताे यहां पूरा ऑनलाइन रिकाॅर्ड मिला न ही स्माइल प्राेजेक्ट 40 प्रतिशत बच्चे जुड़े थे। 60 प्रतिशत नहीं हाेने पर प्रिंसिपल और सीबीईओ काे फटकारा। जल्द ही हालात सुधारने के निर्देश दिए। यहां भी बच्चाें काे राशन नहीं बंटने काे लेकर भी चर्चा की।
3 बाताें पर रहेगा फाेकस
स्थितियों को सुधारने के दिए निर्देश : निदेशक
एससीईआरटी निदेशक प्रियंका जोधावत ने बताया कि उदयपुर जिले के चार स्कूलाें में निरीक्षण किया। इस दाैरान गाेगुंदा की स्कूल में स्माइल प्राेजेक्ट के तहत खामियां मिली। इस पर वहां सीबीईओ और प्रिंसिपल काे स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। वहीं बाकी तीन स्कूलाें में स्थितियां ठीक मिली।
- आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलाें में एडमिशन लेने वाले छात्राें की जानकारी लेना
- स्माइल प्राेजेक्ट के तहत हाेने वाले एडमिशन
- डाइट और समग्र शिक्षा काे लेकर चलने वाली याेजनाओं से जुड़े स्कूलाें और विद्यार्थियों की जानकारी भी लेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ