एक रात में गिरा 4 डिग्री पारा, 3.5 डिग्री पर आया, 15/12/2015 था इतना सर्द

जिले में विंड चिल फैक्टर हावी है। इससे रात का तापमान दूसरी रात एकसाथ 4 डिग्री गिरा। शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह स्थिति पिछले पांच साल में दूसरा बनी है। इससे पहले 15 दिसंबर 2015 को भी न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज हुआ था। पांच साल बाद फिर दिसंबर में इतनी सर्दी है।


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले गुरुवार को न्यनूतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री था। दूसरे दिन भी 9 घंटे में औसतन दो किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। पंडितों का कहना है कि चूंकि अब 21 दिसंबर से सूर्य उत्तरायण में चले जाएंगे और शिशिर ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी हवा की गति दो किलोमीटर प्रतिघंटा चलती रही। धूप में ठंडक कोल्ड-डे का अहसास कराती रही।

माैसम अलर्ट: पाले की संभावना, तापमान और गिर सकता है
कृषि अधिकारी डाॅ. शंकरलाल जाट ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षक भी मौसम पर नजर बनाए हैं। चने में इल्लियोंं के प्रकोप की जानकारी लगातार मिल रही है। मौसम में बदलाव का असर फसल पर आ रहा है। अगर और न्यूनतम तापमान गिरेगा तो पाला पड़ने की संभावना है। इससे सब्जियों को नुकसान होता है। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. प्रियंका स्वामी ने कहा कि अगले पांच दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री तक हरेगा। न्यूनतम तापमान भी 3 से 8 डिग्री तक रहेगा। हवा चार से सात किमी प्रति घंटा तक चलने का अनुमान है।

यह है अलर्ट: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के बुलेटिन के अनुसार चित्तौड़गढ़ सहित एक दर्जन जिलों के लिए शुक्रवार को शीतलहर का अलर्ट रहा। वहीं चित्तौड़गढ़ के लिए शुक्रवार को शीत दिन यानी कोल्ड डे माना गया। हालांकि कोहरे व तीव्र शीतलहर की चेतावनी नहीं है।

इस दिसंबर का पहला कोल्ड डे

मौसम विशेषज्ञ आरकेसिंह के अनुसार जब दिन का तापमान 20 डिग्री से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे हो तथा रात का तापमान 10 डिग्री के कम रहे तो कोल्ड-डे माना जाता है। दिन का तापमान 18 डिग्री और रात का तापमान 7.8 डिग्री रहने की स्थिति में कोल्ड-डे की श्रेणी में आ गया। पहाड़ बर्फ से ढंके हैं। उत्तरी हवा लगातार चल रही है। बादलों के कारण सूर्य की किरणें जमीन तक सीधे नहीं पहुंच रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खोड़ीप. तापमान में गिरावट के कारण शुक्रवार शाम एक खेत में फसल पर ओस की बूंदें। -फोटो दिलीप सेन


टिप्पणियाँ