टोल पर मारपीट के मामले में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 के खिलाफ दुराचरण की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए आईजी को भिजवाई

नेशनल हाइवे 11 ए पर संचालित टीटोली तो टोल प्लाजा पर 30 नवंबर को टोल चुकाए जाने की बात को लेकर पुलिसकर्मियों व टोलकर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने यातायात विभाग दौसा में कार्यरत पुलिसकर्मी सूर्य प्रकाश महावर व कोतवाली थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल सुमन महावर को निलंबित कर दिया।

वही मारपीट में सम्मिलित जयपुर जिले में कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर व एक कांस्टेबल नागौर जिले में कार्यरत एक कांस्टेबल के खिलाफ दुर्गाचरण की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए आईजी के यहां भिजवाई गई है। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद आईजी के निर्देशन पर लालसोट पुलिस उप अधीक्षक सतीश यादव टोल पर जांच करने पहुंचे थे तथा टोल का मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज में टोल कर्मियों के बयान के बाद पुलिसकर्मियों को दोषी मान कर रिपोर्ट पुलिस उप अधीक्षक व आईजी को भिजवाई गई थी। घटना के 2 दिन बाद टोल के टीसी महेंद्र सिंह ने 5 पुलिसकर्मियों सहित अन्य बुराइयों के खिलाफ तौर पर मारपीट करने ₹500000 लूट ले जाने का मामला दर्ज कराया था। वही 3 दिन बाद डीडवाना निवासी भारती महावर ने जितेंद्र कुमार तिवारी सहित 15/20 टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट करने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने सहित गले का सोने का हार तोड़ ले जाने का मामला दर्ज कराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


टिप्पणियाँ