जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन 3 फरवरी को

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में देश में एक साथ जैन सामायिक फेस्टिवल का आयोजन 3 जनवरी को किया जाएगा। आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि धर्मेश कुमार के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद जसोल के तत्वावधान में जैन सामायिक फेस्टिवल के प्रसार-प्रचार के लिए शनिवार को राज्य प्रभारी रोशन बागरेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष मोतीलाल जीरावला, मंत्री माणकचंद संकलेचा, गौतम चंद सालेचा, डुंगरचंद सालेचा, कांतिलाल ढ़ेलडिया, कुमारपाल संखलेचा, शंकरलाल ढ़ेलडिया, शांतिलाल भंसाली, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष तरुण भंसाली, उपाध्यक्ष अमित सुराणा, कोषाध्यक्ष भावेश बोकडिया, सह मंत्री नरेश बोकड़िया, जितेंद्र सालेचा, योगेश सालेचा, मुकेश लुंकड़, मनीष बोकडिया, अभिषेक सालेचा, नवरतन बोकडिया, ललित सालेचा, महिला मंडल अध्यक्षा मंजूदेवी भंसाली सहित तेयुप, महिला मंडल ,कन्या मंडल, किशोर मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में बैनर का विमोचन किया। स्थानीय प्रभारी मनीष बोकाड़िया ने बताया कि पुराना ओसवाल भवन, तेरापंथ भवन मूथों की वास, अम्बे वेली सहित कुल छह केंद्र बनाए गए हैं। पूरे भारत में 3 जनवरी को एक ही दिन एक साथ सभी सामायिक करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jain Samayik Festival organized on 3 February


टिप्पणियाँ