स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवाें में बन रहे सामुदायिक शाैचालय, लागत 3 लाख रुपए, हर गांव में बनाएंगे

यह तस्वीर किसी ट्रेन की नहीं बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवाें में बन रहे सामुदायिक शाैचालय की है। शाैचालय पर ट्रेननुमा पेंटिंग बनाकर लाेगाें काे यह संदेश दिया जा रहा है कि खुले में शाैच नहीं करनी चाहिए। यह माॅडल प्रदेश में भीलवाड़ा जिले में बनाया गया है। नए प्रयाेग और काम की अच्छी प्रगति के कारण ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के एसीएस राेहित कुमार सिंह ने भीलवाड़ा के काम की वीसी में तारीफ की है। कलेक्टर शिवप्रवाद एम नकाते ने बताया कि सामुदायिक शाैचालय जिले के सभी 1799 गांवाें में बनाए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 398 शाैचालय बनाने का टारगेट है। अब तक 358 बन चुके हैं। आगे के टारगेट वित्तीय वर्ष 2021-22 में आएंगे।

2.10 लाख रुपए सरकार और 90 हजार रुपए जन सहयाेग से... जिला परिषद के सीईओ पुष्करराज शर्मा ने बताया कि एक शाैचालय में 2.10 लाख रुपए स्वच्छ भारत मिशन परियाेजना मद से और 90 हजार रुपए जन सहयाेग से लेने का प्रावधान है। एक गांव में स्थानीय लाेगाें की मांग के अनुसार ज्यादा शाैचालय भी बनाए जा सकते हैं। शाैचालय परिसर में पाैधराेपण भी किया जाएगा। इसका संचालन ग्राम पंचायत की ओर से किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Under the Swachh Bharat Mission, community communities being built in villages, will cost 3 lakh rupees in every village


टिप्पणियाँ