डाेडा पाेस्त पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी को तस्करों ने मारी टक्कर, एसआई सहित 3 जवान गंभीर घायल

बीकानेर रोड पर नाकाबंदी कर डोडा पोस्त पकड़ने गई पुलिस के वाहन को तस्करों द्वारा टक्कर मारने से एएसआई सहित तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने डोडा पोस्त की कार जब्त कर 1 क्विंटल 40 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। इस घटना के बाद तस्कर मौके से भाग छूटे। एस्कॉर्ट कर रही कार की तलाश में पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। घटना सोमवार दोपहर की है।
पुलिस को अवैध डोडा पोस्त तस्करी की सूचना मिली। इस पर बीकानेर रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान डोडा पोस्त ले जा रही एक कार के आगे एक कार में दो जने एस्कॉर्ट कर रहे थे। पुलिस को देखकर एस्कॉर्ट कर रहे कार चालक ने तेज गति से गाड़ी को भगाने की कोशिश की। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके कार को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को गाड़ी टक्कर मारी, जिससे एसआई सहित 3 जवान घायल हो गए। जिनको तुरंत निजी वाहन से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

चिकित्सा विभाग की टीम ने एसआई रायसिंह, कांस्टेबल सत्यवान व प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चूरू रैफर कर दिया। पुलिस ने डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डोडा पोस्त की अवैध तस्करी में शामिल दूसरी कार की तलाश की तलाश में लगी है। इसको लेकर पुलिस मामले का खुलासा मंगलवार को करेगी। पुलिस पूरे मामले को लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल पुलिसकर्मियों को रैफर करते हुए।


टिप्पणियाँ