मास्क नहीं लगाने पर 3.68 लाख लोगों के किए चालान

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालो पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत 10 लाख 36 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका है।

मास्क नहीं लगाने पर 3 लाख 54 हजार, बिना मास्क पहने सामान बेचने पर 14 हजार 285, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 6 लाख 64 हजार 488 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं। निषेधाज्ञा एवं क्वारेंटाइन मापदंडों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 831 एफआईआर दर्ज कर अब तक 9 हजार 881 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 12 लाख 73 हजार 380 वाहनों का चालान किया गया। 1 लाख 77 हजार 386 वाहन जब्त किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ