जिले में 34 नए कोरोना पॉजिटिव: सांवली कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग की मौत, कल्याण आरोग्य सदन के मंत्री पॉजिटिव
जिले में गुरुवार को 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक कोरोना वायरस से 8977 संक्रमित हो चुके है। इनमे से 8084 जने स्वस्थ हो चुके है। गुरुवार को 38 जनो को डिस्चार्ज किया गया। फ़िलहाल 38 जने उपचाराधीन है।
सांवली कोविड हॉस्पिटल में बुधवार रात को कांसली गांव के संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई।
इसके अलावा कल्याण आरोग्य सदन के मंत्री की जाँच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक चिकित्सक भी संक्रमित मिला है। इसके अलावा गुरूवार को सीकर शहर में 17 जने पॉजिटिव मिले। फतेहपुर ब्लाक में 5, खण्डेला व कूदन क्षेत्र में 2-2, लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 3, पिपराली ब्लाक में 3, दांता ब्लाक में 2 नए कोरोना पॉजिटिव आए है।
संबंधित क्षेत्र में कन्टेनमेंट बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से स्प्रे, सैम्पलिंग व सैनेटाइजेशन की गतिविधि की गई हैं। विभाग की ओर से अब तक 1 लाख 28 हजार 634 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 1 लाख 17 हजार 314 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 844 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। रिकवरी दर 90.05 प्रतिशत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ