आरजीटी पुलिस थाना में 9 प्रकरणों में जब्त शराब काे आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दसोरा, थानाप्रभारी महेंद्र सिरवी, मालखाना प्रभारी लाखाराम मायला व थानाएचएम मुकनाराम की उपस्थिति में नष्ट किया गया। आरजीटी पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त 32हजार 102 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का निस्तारण किया गया।
9 पुराने आबकारी के प्रकरणों का जिला न्यायालय के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी बाड़मेर देवेन्द्र दसोरा की उपस्थिति में थाना प्रभारी महेंद्र सिरवी, मालखाना प्रभारी लाखाराम, हैड कांस्टेबल मुकनाराम, मनोहर लाल विश्नोई मय पुलिस जाब्ता द्वारा कुल 32 हजार 102 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, बियर, देशी शराब का आरजीटी पुलिस थाने के पीछे खाली मैदान में जेसीबी, रोलर द्वारा नष्ट किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ