जिले में सर्दी में गर्मी की दस्तक दिखाई दे रही है। तीन दिन से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार चल रहा है। इस बार दिसंबर ने अधिकतम तापमान में गत 10 वर्ष रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पर चल रहा है। शहर में अलसुबह हल्की ठिठुरन थी।
शनिवार काे दिन निकलने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगा, क्योंकि दिन में हवा तेज नहीं थी। दोपहर में तो धूप इतनी थी कि तपिश सताने लगी। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार काे बढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिन में गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन खुली धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान बढ़ने अथवा स्थिर रहने की संभावना है। वहीं रात का पारा भी ज्यादा नहीं बदलेगा। प्रदेश मंे दिन के साथ रात का तापमान भी कम नहीं हाे रहा है। प्रदेश के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर जैसे शहरों में रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ