इस साल का आखिरी गुरु पुष्य नक्षत्र 31 काे सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि योग

इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को गुरुवार का होना पंडितों ने शुभ माना है, बल्कि संयोगवश इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ ही पुष्य नक्षत्र भी रहेगा। इन तीनों योगों के रहते की गई खरीदारी से समृद्धि बढ़ेगी।

31 दिसंबर को प्रॉपर्टी और खास चीजों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है। साथ ही नए काम की शुरुआत करने के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। जबकि अमृत सिद्धि योग दोपहर में शुरू होकर अगले दिन तक रहेगा। इसी शाम करीब 7.20 पर पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन जाएगा। यह गुरु पुष्य योग कहलाएगा। इस दिन खरीदारी करने से समृद्धि बढ़ती है और फायदा मिलता है।

धनु राशि में सूर्य और बुध ग्रह के होने से बुद्धादित्य शुभ संयोग दिनभर रहेगा
31 दिसंबर, गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि योग दिनभर रहेगा। इस दौरान किए गए शुभ कामों में सफलता मिलेगी। ग्रहों की शुभ स्थिति से इंद्र योग भी दिनभर रहेगा। वहीं धनु राशि में सूर्य और बुध ग्रह के होने से बुद्धादित्य शुभ संयोग बन रहा है। सितारों की इस शुभ स्थिति में किए गए लेन-देन और निवेश फायदेमंद साबित होते हैं।

31 दिसंबर को शुभ योगों में ही हिंदी महीने पौष की शुरुआत हो रही है। साल के आखिरी दिन ही हिंदू कैलेंडर के दसवें महीने की शुरुआत हो रही है। इसी महीने में खरमास खत्म होता है। उत्तरायण शुरू होता है। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी पौष महीने के दौरान आते हैं। इस हिंदी महीने में भगवान सूर्य की विशेष उपासना करने की परंपरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ