पुलिस आयुक्त ने थानाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, 31 दिसंबर तक पेंडेंसी खत्म करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान अपराधों को लेकर सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। वहीं विभिन्न थानों की वर्तमान व्यवस्थाओं को लेकर भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

इस दौरान 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम भी दिया ताकि व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाए। पुलिस कमिश्नर ने साल खत्म होने से पहले आवश्यक बैठक लेकर सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पेंडेंसी है, उसको 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाए। साथ ही उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लेने के साथ ही निर्देश भी दिए।

बैठक में डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव, डीसीपी पश्चिम आलोक श्रीवास्तव और डीसीपी मुख्यालय राजेश मीणा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। जोस मोहन ने साइबर क्राइम से लेकर अन्य सभी आपराधिक मामलों में पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ