31 दिसंबर तक नया उद्योग शुरू करने पर शुल्क में छूट

काेराेना काे देखते हुए रीकाे ने उद्यमियाें काे राहत देने की काेशिश की है। रीकाे ने दिसंबर में कई तरह की छूट दी हैं। इसमें बकाया सर्विस चार्ज के ब्याज में छूट दी है। इसके अलावा नए उद्याेग डालने पर भी कई तरह की छूट दी जा रही है। सीनियर रीजनल मैनेजर सुनील गर्ग ने बताया कि कोई उद्यमी अपनी फैक्ट्री 31 दिसंबर तक शुरू कर लेता है तो उसमें लगने वाले धारण शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी गई है। इसके अलावा जिन उद्यमियाें काे 30 सितंबर तक फैक्ट्री चालू करनी थी उनका टाइम स्लाॅट 1 साल बढ़ा दिया गया है। इसमें भी धारण शुल्क नहीं देना हाेगा। वहीं लीज डेट की पेनल्टी पर भी 31 मार्च तक छूट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ