शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी करते हुए शातिर ठगों की ओर से तीन लाख 14 हजार रुपए उड़ा लिए। पुरानी भगत की कोठी मकान नंबर 124 निवासी गिरीश खत्री पुत्र जेठमल खत्री ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 14 दिसंबर को उसके पास किसी रशीद खान का फोन आया और खुद को कस्टम क्लीयरेंस से होना बताया। उसने कहा कि उसके रिश्तेदार को पकड़ा गया है और छुड़ाने के लिए खाते में रुपए डालने होंगे।
शातिर ठग ने किसी के रोने की आवाज सुनाई मगर उससे बात नहीं करवाई। इस पर वह रिश्तेदार होने के झांसे में आ गया। फिर शातिर ठग द्वारा बताए गए खाते नंबर पर पहले 3990 रुपए डाले और बाद में अपने एक अन्य एकाउंट आईसीआईसीआई खाते से 1.45 लाख डाले गए।
15 दिसंबर को फिर कॉल आया कि उसका रिश्तेदार विदेश में हैं और उसे छुड़ाने के लिए रुपए और चाहिए। इस पर बाद में उसने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से शातिर के खाते में 1.30 लाख रुपए और डलवाए। बाद में 39990 और खाते मेें डाले गए। इस तरह 3 लाख 14 हजार की ठगी कर डाली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ