31 और पॉजिटिव केस सामने आए, देई में 8-तालेड़ा में 5 जने संक्रमित मिले

जिलेभर में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है। शुक्रवार को 252 सैंपलों की जांच में 31 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा बढ़कर 2641 पहुंच चुका है। वहीं, 84 रोगी पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं। 386 सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आना बाकी है।

तालेड़ा उपखंड के अलग-अलग गांव से पांच जने शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होना सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार बाजड़, जमीतपुरा, लांबाखोह, तालेड़ा से 5 रोगी पॉजिटिव निकले हैं। जिनको होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। तालेड़ा उपखंड के गांव से कोरोना जांच कराने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 3 दिन में 300 से अधिक कोरोना जांच की गई, जिनमें 15 केस पॉजिटिव सामने आए हैं।

ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मोहनलाल वर्मा ने अपडाउन करने वाले कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। एसडीएम कमल कुमार मीणा ने मास्क की अनिवार्यता को जनहित में बताते हुए लोगों से अपील की है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलें।

देई: चार पॉजिटिव रिपीट सैंपल वाले
कस्बे और आसपास के ग्रामीण में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले है। देई में चार, देवरियां, डोकून, सहण व तलवास में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें चार पॉजिटिव रिपीट सैंपल वाले हैं। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन कर दवाइयां वितरित की गई।
नैनवां-कोविड जांच के 57 सैंपल लिए
सीएचसी में शुक्रवार को कोरोना जांच के 57 सैंपल लिए, जिसमें संक्रमित के संपर्क में आने वाले 10 जनें शामिल है। इसके अलावा 6 गर्भवती, 4 प्रसूता, खांसी-जुकाम, बुखार के 25, पशुपालन विभाग के 10 कार्मिक व हाई रिस्क के दो जने शामिल है। सैंपल लेने वाली टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल मीना, डॉ. एलपी नागर, डॉ. लालचंद, एलटी रामराय, मेलनर्स संजय मीना, राजेश स्वामी, योगेंद्र महावर, फार्मासिस्ट भूपेंद्रकुमार शर्मा, बलराम शर्मा शामिल है।

जजावर पीएचसी में 28 जनों की सैंपलिंग
स्थानीय पीएचसी में शुक्रवार को 28 जनों की कोविड सैंपलिंग की गई। स्थानीय एमओ डाॅ. नम्रता शर्मा ने बताया कि आज लोगों की कोरोना बचाव एवं नियंत्रण के मद्देनजर सैंपलिंग की गई है, उनमें पीएचसी स्टाफ 2, विद्यार्थी 4, मैकेनिक 1, अध्यापक 1, दुकानदार 2, कृषि विभाग कार्मिक 1, हाई रिस्क 4, पशुपालन विभाग अधिकारी 1, रिपीट केस 4 एवं 8 अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
31 more positive cases were reported, 5 people got infected in 8-Talera in Dei


टिप्पणियाँ