राजस्थान में गुरुवार को 1122 मरीज मिले और कुल 295953 हो गए। 11 मौतें भी हुईं और कुल आंकड़ा 2,589 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 30,717 जांचें हुईं, जिसमें से 7,498 जयपुर (5744) और जोधपुर (1751) में हुईं। बाकी 31 जिलों में 23219 जांचें ही हुईं। मतलब हर जिले में 749 जांचें हुईं। इसीलिए यहां 100 से कम नए राेगी मिले।
रेमडेसिविर इंजेक्शन अब 4000 रुपए की जगह 2800 रूपए में मिलेगा
गहलोत सरकार ने निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को लगाया जाने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन ₹4000 रुपए की जगह 2800 रुपए में कर दिया है। बता दें कि सरकारी अस्पतालों में ये इंजेक्शन रोगियों को फ्री में लगाया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ