साल का सबसे छोटा दिन पिछले 3 साल में सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री

2020 का सबसे छोटा दिन 21 दिसंबर पिछले तीन साल में सबसे गर्म रहा, जबकि रविवार की रात बीते पांच साल में सबसे ठंडी रही। दो दिन से लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात में कंपकंपाती ठंड का असर अभी भी है। वहीं दिन में तेज धूप के साथ हल्के बादलों की आवाजाही लोगों को राहत दे रही है। सोमवार को दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। दिनभर हल्की बादलवाई के बीच धूप खिली रही।

बीते छह सालों में साल के सबसे छोटे दिन के अधिकतम तापमान की बात करें, तो 2016 का 21 दिसंबर सबसे गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। वहीं बीते छह सालों के 21 दिसंबर के न्यूनतम तापमान की बात करें तो 2015 को यह 1.5 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान यथावत बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम 4.7 डिग्री दर्ज हुआ।
जारी रहेगी बादलों की आवाजाही

जयपुर मौसम विभाग की माने, तो जिले में अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही व दिन में धूप का असर तेज रहेगा, ऐसे में दिन व रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। गुरुवार के बाद सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट व ठंड बढ़ने के आसार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shortest day of the year, hottest in last 3 years, maximum temperature 25.5 degrees


टिप्पणियाँ