फर्जी मार्कशीट बनाने वाले 2 दलाल गिरफ्तार

आरकेपुरम पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले दो दलालों को एमपी से गिरफ्तार किया है। दलालों ने कोटा के विक्रम नागर की फर्जी मार्कशीट बनाई थी। इसी फर्जी मार्कशीट से उसने कोटा विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और छात्रसंघ चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद पकड़ा गया। इस संबंध में कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। कोटा पुलिस दोनों की काफी दिन से तलाश कर रही थी।
सिटी एसपी विकास पाठक ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार के लिए एएसपी प्रवीण जैन के निर्देशन में सीआई संदीप विश्नोई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। सीआई विश्नोई ने बताया कि फरार आरोपी मुकेश कुमार धाकड़ तथा मुनेश कुमार सोलंकी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
कोटा विवि रजिस्ट्रार ने दर्ज कराया मुकदमा

कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से 7 नवंबर 2019 में आरकेपुरम थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए छात्र विक्रम नागर ने अपने नामांकन में फर्जी अंकतालिका प्रस्तुत की है और विश्वविद्यालय में प्रवेश भी फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर लिया है। इसके आधार पर चुनाव भी लड़ा था। इन अंकतालिकाओं का सत्यापन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से करवाया गया और उनके रिकॉर्ड में अंकतालिकाएं नहीं पाई गई। इसके बाद फर्जी अंकतालिका होने का खुलासा हुआ। इसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया था। कोटा पुलिस तभी से दलालों की तलाश कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ